जन-स्वास्थ्य सेवा
छावनी सार्वजनिक अस्पताल 50 बिस्तरों वाला एक अस्पताल है। वर्तमान में सामान्य चिकित्सा एवं प्राथमिक आपातकाल सेवाएं सहित प्रयोगशाला, एक्स-रे एवं प्रसुति सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल में पूर्णकालिक दंत चिकित्सा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, कान-नाक एवं गला विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ, स्त्री रोग एवं प्रशुती विशेषज्ञ, औषधी विशेषज्ञ एवं चर्म रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ उपलब्ध है। अस्पताल के परिसर में दिल्ली सरकार का एक स्वास्थ अधिकारी भी पदस्थापित है, जो मातृत्व एवं बाल स्वास्थ सेवाएं सहित टीकाकरण की सेवायें उपलब्ध कराता है। परिसर के अन्दर दिल्ली सरकार का डॉट्स केन्द्र है। जो क्षय रोग का उपचार करता है। केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित प्रतिदिन आधारित एक होम्योपैथी क्लीनिक भी कार्यरत है। छावनी सार्वजनिक अस्पताल पल्स पोलियो कार्यक्रम, स्कूल स्वास्थ्य और तपेदिक नियंत्रण सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करता है ।
चिकित्सकों का विवरण
क्रम संख्या | चिकित्सक का नाम | पदनाम | रूम नंबर |
---|---|---|---|
1 | डॉ. गुरदेव सिंह | मुख्य चिकित्सा अधिकारी (स्थानापन) | 108 |
2 | डॉ. अनिल आर्या | दंत चिकित्सक | 112 |
3 | डॉ. एम के हीरा | जीडीएमओ | 18 |
4 | डॉ. प्रवीण प्रताप सिंह | जीडीएमओ | 19 |
5 | डॉ. अजय कुमार | जीडीएमओ | 115 |
6 | डॉ. गौरव टुटेजा | जीडीएमओ | 7 |
7 | डॉ. मोहित कुमार | जीडीएमओ | 30 |
8 | डॉ. ओलिविया एलिज़ बाबु | जीडीएमओ | 29 |
9 | डॉ. सलोनी सिंघल | जीडीएमओ | 30 |
10 | डॉ. निलेश कटकमवार | जीडीएमओ | - |
11 | डॉ. अभिषेक यादव | जीडीएमओ | 11 |
इसके अतिरिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, कान-नाक एवं गला विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ, स्त्री रोग एवं प्रशुती विशेषज्ञ, औषधी विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ दैनिक आधार पर मरीजों को परामर्श देते हैं |
अस्पताल का समय
- ओपीडी - सुबह 08.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) एवं (शनिवार - सुबह 08.30 बजे से दोपहर 11.00 बजे तक)
- प्रयोगशाला - सुबह 08.00 बजे से शाम 08.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
- एक्स-रे - सुबह 09.00 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) एवं (शनिवार - सुबह 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक)
- अल्ट्रासांउड/सोनोग्राफी - दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.00 तक (सोमवार, मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार)
- आपातकालीन सेवायें - 24×7
- एम्बुलेंस सेवायें (टोल फ्री नम्बंर) - 1800 11 5300 (24×7)