राजस्व और कर
कर शाखा
कर अनुभाग गृह कर, जल कर, सफाई कर, व्यवसाय कर, विविध रजिस्टर, सम्पत्तियों का मूल्यांकन, सेवा प्रभार, विपत्र जारी करना एवं वसूली सम्बंधी दायित्वों का निर्वहन करता है।
राजस्व अनुभाग
राजस्व अनुभाग निम्नलिखित दायित्वों का निर्वहन करता हैः-
1. गृह किराया रजिस्टर, जल कर रजिस्टर, विविध रजिस्टर, व्यापार लाइसेंस रजिस्टर, पार्किंग शुल्क रजिस्टर एवं लीज किराया रजिस्टर का संधारण करते हैं।
2. गृह किराया को तैयार करना, जल कर एवं लीज किराया विपत्र को जारी करना एवं उनकी वसूली करना।
3. दुकानदारों एवं व्यापारियों को व्यापार लाइसेंस जारी करना।
4. छावनी निधि आवासों का आवंटन करना।
5. निम्नलिखित मामूली दरों पर बारात घर, मैदान और सामुदायिक हॉल की बुकिंग की जाती है –
नाम | किराया | सिक्युरिटी (रिफंडेबल) |
---|---|---|
अशोका बारात हाॅल | ₹13,000/- | ₹13,000/- |
दशहरा ग्राउंड (02 पार्ट) | ₹6,000/- (प्रत्येक) | ₹10,000/- (प्रत्येक) |
अलंकार बारात घर | ₹6,000/- | ₹5,000/- |
महरम नगर बारात घर | ₹6,000/- | ₹5,000/- |
झरेड़ा बारात घर | ₹6,000/- | ₹5,000/- |
मगंलम बारात घर | ₹3,500/- | ₹2,000/- |